देश
Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल समय और असर…
Chandra Grahan: 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण देव दीपावली के दिन लगने जा रहा है। इस साल ऐसा संयोग बना है कि महज 15 दिन के अंदर 2 ग्रहण लग रहे हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष में ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है। आइए जानते है सूतक काल और इसके असर के बारे में..
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगा था और अब 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण मंगलवार, 8 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा। यह ग्रहण भारत के अधिकतर इलाकों में नहीं दिखेगा। ऐसे में ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी। यह उपच्छाया ग्रहण है और इसका सूतक काल मान्य नहीं होता ।
बताया जा रहा है कि भारत में केवल पूर्वी हिस्सों में चंद्र ग्रहण 2022 देखने को मिलेगा। जबकि देश के बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण 2022 दिखाई देगा। जिन शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण 2022 दिखाई देगा उनमें कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी, काठमांडू, टोक्यो, मनीला, बीजिंग, सिडनी, जकार्ता, मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क शहर, लॉस एंजिल्स, शिकागो और मेक्सिको सिटी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि है चंद्र ग्रहण के कारण सभी 12 राशि वालों की मानसिक स्थिति और जीवन पर शुभ-अशुभ असर पड़ेगा। कुछ लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान तनाव, अनिर्णय की स्थिति, मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं देश-दुनिया पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इसमें मौसम पर असर होने जैसी घटनाएं शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel

