देश
गौ यात्राः श्री राम गौधाम सेवा समिति को श्री राम जन्मभूमि के महासचिव ने दिया आशीर्वाद, कही ये बात…
श्री राम गौधाम सेवा समिति द्वारा 23 अक्टूबर से 15 दिवसीय गौ यात्रा निकली जा रही है। ये यात्रा देश के कई राज्यों से होकर गुजरेंगी। समिति के संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट एवं सदस्यों ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से मुलाकात कर उन्हें यात्रा के बारे में अवगत करवाया। मुलाकात के दौरान महासचिव चंपत राय ने समिति को गौ यात्रा के लिए आर्शीवाद देते हुए सफलता की प्रार्थना की और गौ सेवको के कार्यों की सराहना की।
बता दें कि ऋषिकेश के श्रीराम गौधाम सेवा समिति द्वारा 23 अक्टूबर 2023 से गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” का शुभारंभ मध्य प्रदेश के शियोपुर जनपद के गसवानी क्षेत्र किया जायेगा। यह यात्रा मध्य प्रदेश से चलकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल तथा उत्तराखण्ड के हरिद्वार में पहुंचेगी जहाँ इसका दिव्य एवं भव्य सम्पन्न समारोह महामण्डलेश्वरों, संत समाज तथा गौ सेवकों के सहयोग से होगा। इस गौ रथ यात्रा का उद्देश्य गावं से लेकर शहर के सड़कों पर निराश्रित घूम रही गौमाता एवं गौ वंशो की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान करना रहा।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि इस ऐतिहासिक गौरक्षा जन जागरण गौरथ भारत यात्रा के माध्यम से लोगों को गौमाताओं एवं गौवंशों की सच्ची सेवा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से आम जनमानस के भीतर गौमाता एवं गौवंशो की सेवा संरक्षण एवं सवर्धन की अलख जगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए समस्त आम जनमानस से अपील की जा रही है की आप अपने – अपने क्षेत्र में गौ माता की रक्षा एवं संवर्धन का कार्य सेवा भाव से कर पुण्य के भागी बने तथा किसी भी स्थिति एवं परस्थिति में गौ माता को जगह जगह निराश्रित ना छोड़े । क्योंकि केवल और केवल गौसेवा मात्र में ही समस्त जगत का कल्याण निहित है।
यात्रा विवरण
- पहला दिवस 23 अक्टूबर 2023 गसवानी (म.प्र) से चलकर झाँसी (उ.प्र.) ।
- दूसरा दिवस 24 अक्टूबर 2023 झाँसी (उ.प्र.) से चलकर चित्रकूट (उ.प्र.) ।
- तीसरा दिवस : 25 अक्टूबर 2023 चित्रकूट (उ.प्र.) से चलकर प्रयागराज (उ.प्र.) ।
- चौथा दिवस 26 अक्टूबर 2023 प्रयागराज (उ.प्र.) से चलकर अयोध्या जी (उ.प्र.) ।
- पांचवा दिवस 27 अक्टूबर 2023 अयोध्या जी (उ.प्र.) से चलकर लखनऊ (उ.प्र.)
- छठा दिवस 28 अक्टूबर 2023 लखनऊ (उ.प्र.) से चलकर कन्नौज/इटावा (उ.प्र.)
- सातवां दिवस 29 अक्टूबर 2023 इटावा (उ.प्र.) से चलकर मथुरा-वृन्दावन (उ.प्र.)
- आठवां दिवस : 30 अक्टूबर 2023 मथुरा-वृन्दावन (उ.प्र.) से चलकर गुरुग्राम (हरियाणा)
- नवां दिवस: 31 अक्टूबर 2023 गुरुग्राम (हरियाणा) से चलकर कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
- दसवां दिवस 1 नवम्बर 2023 कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से चलकर खन्ना (पंजाब)
- ग्यारवां दिवस : 2 नवम्बर 2023 खन्ना (पंजाब) से चलकर लुधियाना (पंजाब)
- बारहवां दिवस 3 नवम्बर 2023 लुधियाना (पंजाब) से चलकर चण्डीगढ़ (पंजाब)
- तेरहवां दिवस : 4 नवम्बर 2023 चण्डीगढ़ (पंजाब) से चलकर पोण्टा साहिब (हिमाचल)
- चौदहवां दिवस : 5 नवम्बर 2023 पोण्टा साहिब (हिमाचल) से चलकर हरिद्वार (उत्तराखण्ड)
- पन्द्रहवां दिवस : 6 नवम्बर 2023 हरिद्वार में यथाविधि सम्पन्न समारोह
गौ यात्राः श्री राम गौधाम सेवा समिति को श्री राम जन्मभूमि के महासचिव ने दिया आशीर्वाद, कही ये बात…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Manajemen Risiko di Game Spaceman: Teknik Strategis Bertahan Lebih Lama
Mahjong Slot dengan Fitur Free Spin Terbaik Panduan Lengkap Memaksimalkan Peluang Menang
Slot Bonus Tanpa Batas Klaim Sekarang dan Siap Hajar Maxwin!
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…














Subscribe Our channel