देश
चोटिल होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के सामने अड़े अजिंक्य रहाणे, तो पत्नी राधिका ने लिखा इमोशनल पोस्ट, आप भी करेंगे सलाम

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की लगभग 18 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी शानदार रही। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल जैसे अहम मुकाबले में वापसी करते हुए अजिंक्य रहाणे ने पहली में पारी शानदार खेल दिखाया और भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियो में 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में भी भारत के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बल्लेबाज ने इंजर्ड उंगली के साथ भारत के लिए लड़ाई लड़ रहा है। कमबैक करते हुए शानदार पारी खेलने वाले इस खिलाड़ी की काफी तारीफ हो रही है। इसी बीच इस दिग्गज खिलाड़ी की पत्नी पत्नी राधिका ने भी सोशल मीडिया पर अपने पति की जमकर तारीफ की है।
अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर ने टीम इंडिया के प्रति अपने पति के समर्पण को सलाम करते हुए इंस्टाग्राम पर विशेष पोस्ट लिखा है. राधिका ने लिखा है, ‘अपनी सूजी हुई उंगली के बावजूद आपने स्कैन से इनकार कर दिया और अविश्वसनीय निस्वार्थता और दृढ़ संकल्प से बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित किया। आपने हम सभी को बहुत प्रेरित किया और क्रीज पर अपनी जगह बनाई. मुझे आपकी अटूट टीम भावना पर हमेशा गर्व है. आपको बहुत-बहुत प्यार।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


