देश
Sarkari Naukri: पुलिस भर्ती में पहली बार होने वाली है 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती, हो जाएं तैयार, जानें डिटेल्स…
Sarkari Naukri: अगर आप पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि पुलिस में पहली बार 60,244 सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती जल्द होने वाली है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है। ऐसे में युवा तैयारियों में जुट जाएं। उम्मीद की जा रही है कि 25 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूपी पुलिस में अगले हफ्ते से सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती करेगा। इसके लिए एक हफ्ते के अंदर विज्ञप्ति जारी की जाएगी। पिछले तीन साल से सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया कई बार टल चुकी थी। पिछले छह माह की अवधि में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कराने वाली संस्था का चयन किया। इसके बाद अभ्यर्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा से जुड़ी प्रोसेस भी पूरी कर ली थी।
गौरतलब है कि यूपी में पहले ये भर्तियों 52,699 पदों पर की जानी थी। डीजीपी मुख्यालय के कुछ अन्य प्रस्तावों को शामिल करने के बाद सिपाहियों की रिक्तियों की संख्या बढ़कर 60,244 हो गयी है। दिसंबर 2023 के अंत तक तीन अन्य संवर्गों में भी भर्तियों की विज्ञप्ति भी जारी हो सकती है। इनमें यूपी पुलिस में गोपनीय, लेखा, लिपिक संवर्ग के 921 पदों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों पर भी भर्तियां होंगी। वहीं वहीं पीएसी में भी 10 हजार से अधिक रिक्त पदों पर सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया जनवरी माह में शुरू होने की उम्मीद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

