दुनिया
Economy: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत…
Economy: भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। भारत ने ब्रिटेन को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया है। ये रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब हाल ही में देश की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी हुए हैं। पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ अरविंद विरमानी का कहना है कि ये सफर आगे भी जारी रहेगा और भारत आने वाले कुछ साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा-पिछले साल हम छठे स्थान पर थे। 2022 में उम्मीद थी कि हम पांचवीं बड़ी इकोनॉमी बन जाएंगे। अरविंद विरमानी ने आगे कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2028-30 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
इस बीच, एसबीआई की इकोनॉमिक रिसर्च डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत साल 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। साल 2014 में भारतीय इकोनॉमी, दुनिया में 10वीं सबसे बड़ी थी, इस लिहाज से 7 स्थान का बदलाव दिख सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक भारत अपनी अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से बहुत पीछे नहीं है। आईएमएफ का कहना है कि लगभग 854 बिलियन डॉलर का अंतर है।
बता दें कि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। भारत ने ब्रिटेन को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया है। ये रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब हाल ही में देश की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के दौरान के जीडीपी आंकड़े सामने आए हैं। भारत की जीडीपी 13.5 प्रतिशत रही, जो एक साल में सबसे तेज गति है। इसी के साथ भारत का ‘दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था’ का टैग भी बरकरार है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…





















Subscribe Our channel