देश
12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन…
अगर आप सेना में नौकरी कर देश सेवा करना चाहते है तो आपके लिए खुशखबरी है। 12वीं पास युवा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी बन सकते है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत टीईएस-49 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सेना की ओर से टीईएस-49 के लिए कुल 90 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। बताया जा रहा है कि इस कोर्स के चार साल के सफल समापन पर, कैडेटों को सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर स्थायी कमीशन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (यानी पीसीएम) विषयों के साथ 10+2 यानी 12वीं की परीक्षा गणित विज्ञान विषय से उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को जेईई (मेन्स) 2022 में उपस्थित होना चाहिए।
बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों की आयु 16.5 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 19.5 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10 + 2 यानी 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel

