देश
Good News: इन कर्मियों को होली से पहले मिलेगी बड़ी सौगात, बढ़ सकती है इतनी सैलरी…
होली से पहले कर्मियों को बड़ी सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार आने वाले दिनों में डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। रिपोर्टस की माने तो होली से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाने का तोहफा मिल जाएगा। महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी हो जाए। आइए जानते है कितना हो सकता है इजाफा…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें, तो सरकार ने होली से पहले DA में इजाफे किया है। ऐसे में इस बार भी मंहगाई भत्ता मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि अभी कर्मियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है और इस बार 4 फीसदी बढ़ाने जाने की अटकलें लग रही हैं, जिसके बाद यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 मार्च को होने वाली मोदी कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर फैसला हो सकता है।
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) का डीए महंगाई बढने के ऊपर निर्भर करता है यानी जितनी महंगाई बढती है, उतना ही डीए बढ़ाया जाता है। इसके लिए इंडस्ट्री वर्कर्स की खुदरा महंगाई (CPI-IW) निकाली जाती है। अगर इंडस्ट्री वर्कर्स की खुदरा महंगाई के आंकड़े देखें तो इस बार DA लगभग 4.23% बढ़ना चाहिए। अगर सरकार 4 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ते में इजाफा करती है तो जिस कर्मचारी का वेतन 18 हजार रुपये है। उसे 7560 रुपये महंगाई भत्ते के रुपय में मिलेंगे।
डीए में जो भी इजाफा होता है उसे जनवरी से लागू किया जाता है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का एरियर दिया जाता है। इस तरह जनवरी और फरवरी का एरियर आपको मिलेगा। वहीं आपको बता दें कि सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में बदलाव करती है यानी साल में जनवरी और जुलाई में बदलाव किया जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

