देश
जरूरी खबरः 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इन सबके रेट, जानें क्या होगा सस्ता-किसके बढ़ेंगे दाम..?
आज महीने की लास्ट डेट है कल से नया महीना शुरू होने वाला है। नए महीने के साथ ही कई चीजों के दाम भी बदलने वाले है। महीने की पहली तारीख आपकी जेब पर बाकी और महीनों की तुलना में ज्यादा भारी पड़ने वाली है। क्योंकि इस महीने से नए वित्त वर्ष की शुरूआत होने वाली है। बजट के नियम-कानून 1 अप्रैल से ही लागू होने जा रहे हैं। ऐसे में बहुत सारी चीजों के दाम बढ़ने वाले हैं, वहीं कुछ के दाम घट भी सकते हैं। जानें आखिर क्या होगा महंगा और क्या सस्ता ?
सिगरेट-शराब होगी महंगी
बजट में कई चीजों पर उत्पाद शुल्क और इंपोर्ट टैक्स बढ़ाने का ऐलान हुआ था। इसके चलते 1 अप्रैल से अब सिगरेट, शराब, छाता, विदेश से आयात की जाने वाली किचन चिमनी, सोना, विदेश से आयात किया जाने वाला सोने-चांदी का सामान, प्लेटिनम, एक्स-रे मशीन, हीरा इत्यादि महंगा होने जा रहा है।
सस्ते होंगे ढेर सारे सामान
1 अप्रैल से एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, खिलौना, मोबाइल कैमरा लेंस, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, हीरे की ज्वैलरी, खेती में काम आने वाले सामान, लिथियम-आयन बैटरी में इस्तेमाल होने वाले सेल और साइकिल सस्ती होने वाली है।
UPI पेमेंट करना होगा महंगा!
एक अप्रैल से यूपीआई से पेमेंट करना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। यूपीआई की गवर्निंग बॉडी NPCI ने 2000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) फीस वसूलने का ऐलान किया है। इस बदलाव के बाद पहली अप्रैल से पेटीएम, फोनपे और गूगलपे या भीम जैसी यूपीआई ऐप से पेमेंट करने पर ये सरचार्ज लगेगा। हालांकि उसने साफ किया है कि इसका असर आम कस्टमर्स पर नहीं पड़ेगा, बल्कि ये मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर लगेगा। सरचार्ज की ये फीस अलग-अलग सेक्टर के लिए अलग-अलग होगी, ये 1.1 प्रतिशत तक हो सकती है।
एक्सप्रेस-वे का सफर होगा महंगा
1 अप्रैल से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे का सफर महंगा होने जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने वाहनों पर लगने वाला टोल टैक्स 18 प्रतिशत बढ़ा दिया है। ये अब 2030 तक समान रहेगा। टैक्स में इस बढ़ोतरी के बाद अब कार या जीप जैसे चार पहिए वाले वाहनों को 270 रुपये की जगह 320 रुपये, मिनी बस या टेम्पो के लिए 420 रुपये की जगह 495 रुपये देने होंगे। वहीं ट्रक वगैरह के लिए ये चार्ज अब 685 रुपये होगा, जबकि बस चालकों के लिए 940 रुपये होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

