देश
Big News: भारतीय नौसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान क्रैश, जांच के आदेश…
भारतीय नौसेना से जुड़ा अपडेट आ रहा है। नौसेना का मिग-29 ‘के’ फाइटर जेट क्रैश हो गया है। हादसा गोवा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि क्रैश से ठीक पहले पायलट ने स्थिति को देखते हुए एयरक्राफ्ट से इजेक्ट कर समंदर में छलांग लगा दी थी जिससे उनकी जान बच गई।
मीडिया रिपोर्टस के गोवा में एक मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश (MiG Fighter Aircraft Crashed) हो गया। बताया जा रहा है कि गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान ये लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में जनहानि होने की खबर नहीं है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट बचकर बाहर निकलने में कामयाब हो गया। बाद में नौसेना ने सर्च एंड रेस्कयू ऑपरेशन के जरिए पायलट को निकाला।
बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मिग-29 ‘के’ फाइटर जेट के क्रैश होने के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी (बीओआई) को आदेश दिया गया है। बताया जा रहा है कि, मिग-29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान बेस पर लौटते समय तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में क्रैश हो गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel




