जम्मू-कश्मीर
Uttarakhand News: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला में उत्तराखंड का जवान घायल, दो की मौत…
जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। यहां राजौरी जिले में शुक्रवार तड़के एक सैन्य शिविर के बाहर आतंकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां गोलीबारी की घटना में दो नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल की पहचान उत्तराखंड निवासी के रूप में हुई है। जिसे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया दया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार तड़के सुबह राजोरी में सैन्य अस्पताल के पास अज्ञात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल हो गए है। मौके पर पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। शवों को कब्जें में लेकर जांच की गई। जबकि घायल का उपचार चल रहा है।
रिपोर्टस की माने तो मृतकों की पहचान रजौरी निवासी कमल कुमार पुत्र राधू राम और सुरिंदर कुमार पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है। साथ ही घायल की पहचान उत्तराखंड के अनिल कुमार पुत्र बली राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल को सेना ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel