झारखण्ड
दुःखद:आजादी के जश्न मे रंग मे भंग, यंहा तिरंगा फहराते बहन-भाईयों की मौत…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे गांव में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को अपने मकान की छत पर तिरंगा लगाने के दौरान तीन बहन-भाइयों की 11 हजार वोल्ट के बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीनों की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे गांव में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों, दो बहनों और एक भाई, की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छत पर तिरंगा लगाने के दौरान विनीत झा छत के उपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, उसे बचाने के प्रयास में उसकी दो बहनें पूजा और आरती भी करंट की चपेट में आ गयीं। जिससे तीनों भाई-बहनों की करंट लगने से मौत हो गई।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करवा कर तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…


















Subscribe Our channel

