देश
Job Update: युवाओं के लिए अच्छी खबर, इस भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, पढ़ें वैकेंसी डिटेल्स…
Job Update: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपीपीसीएल ने विज्ञापित कार्यकारी सहायक पदों पर भर्ती के लिए वर्तमान में चल रही आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख को भी 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब इन पदों के लिए 27 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवार यूपीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट, uppcl.org पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने अपने एवं सहयोगी (विद्युत) वितरण निगमों तथा उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड में समूह ‘ग’ के अंतर्गत की आयोजित की जा रही कार्यकारी सहायक (Executive Assistant-EA) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नया अपडेट जारी किया किया है।
पढ़ें भर्ती डिटेल्स
बताया जा रहा है कि निगम ने भर्ती किए जाने वाले पदों की संख्या को 1033 से बढ़ाकर 1273 कर दिया गया है। इन रिक्त पदों में से अब 512 अनारक्षित हैं, जबकि 344 ओबीसी, 266 अनुसूचित जाति, 24 अनुसूचित जनजाति और 127 आर्थिक रूप से कमजोर यानि ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे। ऐसे में आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट, uppcl.org पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 1180 रुपये का शुल्क भी भरना होगा।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री पास की हो। साथ ही, कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड हो।उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यूपी राज्य की रिजर्व कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel

