देश
Job Update: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, यहां लगने वाला है रोजगार मेला, मिलेगी सीधी भर्ती…
बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है, दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा रोजगार मेला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में 18 और 19 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इच्छुक युवा भागीदार होने के लिए 15 अप्रैल तक ऑफिशियल वेबसाइट placement.du.ac.in. पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे इस रोजगार मेले के लिए कई कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। डीयू को उम्मीद है कि 50 से 70 कंपनियां इस प्लेसमेंट ड्राइव में पहुंचेंगी। इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवार का डीयू से जुड़े कॉलेज से ग्रैजुएट और पोस्टग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके अलावा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट के अंतिम वर्ष के छात्र भी रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
वहीं डीयू के कांस्टीट्यूट कॉलेज, डिपार्टमेंट इंस्टीट्यूट के रेगुलर कोर्स वाले छात्र भी इस रोजगार मेले के लिए आवेदन कर सकते हैं। जॉब और इंटर्नशिप पाने का छात्रों के पास यह एक सुनहरा मौका है, इसके लिए 100 रुपये जमा भी करने होंगे। बचाया जा रहा है कि फॉर्म ओपन होने के बाद उम्मीदवार को सभी विवरण और दस्तावेज के डिटेल को भरना होगा, जिसके बाद फॉर्म कंप्लीट हो जाने के बाद उसका प्रिंट अपने पास रख सकते हैं। सुबह 10 बजे से यह प्लेसमेंट ड्राइव शुरू होगी।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- जॉब मेले के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट placement.du.ac.in पर जाएं।
- जॉब मेला रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर गूगल फॉर्म ओपन होगा।
- डिटेल्स को भरें।
- सभी डिटेल्स को भरने के बाद फीस भरें और फिर फॉर्म सब्मिट कर दें।
- इसके बाद प्रिंट निकालकर रख लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

