देश
Jobs Update: भारतीय नेवी में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, पढ़ें डिटेल्स…
Jobs Update: भारतीय नेवी में शामिल होकर देश रक्षा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेवी की ओर से एसएससी ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है। खास बात यह है कि भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि SSB इंटरव्यू से ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के कुल 70 पदों पर भर्ती निकाली है। बताया जा रहा है कि इच्छुक उम्मीदवार स्पेशल नेवल ओरिएंटेशन कोर्स के तहत भारतीय नौसेना की सूचना प्रौद्योगिकी (कार्यकारी शाखा) में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी है। उम्मीदवार नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
शैक्षिणिक योग्या और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास दसवीं या बारहवीं क्लास में इंग्लिश में न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए। इसके साथ ही एमएससी / बीई / बीटेक / एम टेक कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / सूचना प्रौद्योगिकी / सॉफ्टवेयर सिस्टम / साइबर सुरक्षा / सिस्टम प्रशासन और नेटवर्किंग / कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्किंग / डेटा एनालिटिक्स / आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, या बीसीए / बीएससी के साथ एमसीए कंप्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी में पास होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो इसके लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1998 से 1 जनवरी 2004 के बीच होना चाहिए।
ऐसे होगा चयन, मेरिट के बाद होगा मेडिकल
बताया जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उनके निर्धारित डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। जिसके बाद उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel
