देश
Aaj Ka Panchang: जानिए 16 अक्टूबर दिन शनिवार का पंचांग और राशिफल कैसा रहेगा जानिए…
दिनांक- 16 अक्टूबर 2021
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिन – शनिवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – याम्यायन
गोल – उत्तर
ऋतु – शरद
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – आश्विन
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- एकादशी
नक्षत्र – धनिष्ठा
योग – गण्ड
करण- वणिज
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय- 6:15
🌼दिनमान:- 11 घंटा 37 मिनट।
🌷आज का व्रत व विशेष:- पाशांकुश एकादशी व्रत सर्वेषां व पंचक (भदवा) आरंभ तथा समाप्ति बुधवार दिन 2:45 ।
🌹आने वाला व्रत व विशेष :- संक्रांति व्रत व प्रदोष त्रयोदशी व्रत -रविवार ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 6:10 से 7:38 म. 1:29 से 2:56 सा. 4:23 से 5:50 तक ।
🌞पाक्षिक सूर्य— चित्रा नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
एकादश रुद्र है – अज, एकपात, अहिर्बुधन्य, अपराजित, पिनाकी, त्र्यम्बक, महेश्वर, वृषकपि, शम्भु, हरण और ईश्वर।
🌚 राहु काल :- दिन के 8:50 से 10:17 बजे तक।
🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺
चिन्तनहीन निर्णय और निर्णय हीन चिंतन कारगर नहीं होते हैं।
16 अक्टूबर शनिवार का राशिफल
मेष: संतान के कारण तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। सूर्य का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायी होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृष: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सूर्य का परिवर्तन कुछ पारिवारिक समस्या दे सकती है। किसी रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।
मिथुन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।
कर्क: सूर्य का परिवर्तन पारिवारिक सुख में वृद्धि कराएगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
सिंह: सूर्य का परिवर्तन पुरुषार्थ में वृद्धि कराएगा। नई योजना को बल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कन्या: सूर्य के परिवर्तन से आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।
तुला: सूर्य का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आपसी संबंध मधुर होंगे।
वृश्चिक: सूर्य का परिवर्तन व्यावसायिक तनाव देगा। पिता या संबंधित अधिकारी से मतभेद हो सकते हैं। संयम बरतें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

