उत्तराखंड
LPG Cylinder Price: आज से 100 रुपये सस्ती हुई रसोई गैस, सभी शहरों में जारी हुए नए रेट, देखें…

LPG Cylinder Price: आम जन के लिए महीने का पहला दिन राहत भरी खबर लेकर आया है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG cylinder) की कीमत में कटौती की है। बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये तक की कटौती की है। घटी हुई कीमत आज यानी 1 सितंबर से से लागू हो गई हैं। वहीं मंदी की आशंका के चलते ब्रेंट क्रूड में भारी गिरावट है। दूसरी ओर तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
19 किलो के गैस सिलेंडर के रेट
100 रुपये तक की इस कटौती के बाद आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर का भाव 1976.50 रुपये की जगह 1885 रुपये रह गया है। कोलकाता में अब यह 2095.50 रुपये की जगह 1995.50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 1844 रुपये और चेन्नई में 2045 रुपये रह गई है। दिल्ली में यह 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि लगातार चौथे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। एक जून को इसमें 135 रुपये की कमी की गई थी, जबकि एक जुलाई को यह 198 रुपये सस्ता हुआ था। एक अगस्त को इसकी कीमत में 36 रुपये की कटौती की गई थी। इससे पहले एक अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी। तब इसका दाम 249.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा था दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 2253 रुपये हो गया था। 1 मई 2022 को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट फिर 104 रुपये बढ़ गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


