देश
संन्यास: उत्तराखण्ड के मूल निवासी ने क्रिकेट के एक युग का अंत कर दिया, हेलीकॉप्टर शॉट माहिर, पढ़िए पूरी खबर
देहरादून। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर इसका ऐलान किया है। पूरी दुनिया में कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध 39 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी के इस फैसले के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया।
हालाँकि वे आईपीएल खेलते रहेंगे। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से तो 2014 में ही संन्यास ले लिया था लेकिन अब उन्होंने वनडे और टी-20 सहित सभी तरह के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा
कह दिया है। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेला था।
मूलरूप से उत्तराखंड अल्मोड़ा के रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 07 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के सफर का आगाज 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश में हुआ था। धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी।
वे अपने पहले ही एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की पहली गेंद में शून्य पर रन आउट हो गए थे। धोनी ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत 2 दिसंबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ की थी। इस मैच की पहली पारी में धोनी ने मात्र 11 रन बनाए थे। यही नहीं धोनी अपने पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।
परन्तु धोनी की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 148 रनों की धुंआंधार पारी ने उनकी पूरी किस्मत बदल दी। इसी पारी में पहली बार धोनी का हैलीकॉप्टर शॉट देखने को मिला था।
हालाँकि धोनी के क्रिकेट करियर में असली बदलाव साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में आया, जब सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने खुद को इससे अलग रखने का फैसला किया गया। और BCCI ने धोनी को टीम इंडिया की कमान सौंपी दी।
धोनी ने इस मौके का भरपूर लाभ उठाते हुए कप्तानी में भारत की एक युवा टीम को पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप दिला दिया। इसके बाद तो धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। टी-20 वर्ड कप में उनकी जबरदस्त कप्तानी को देखते हुए कुछ समय बाद BCCI ने उन्हें पहले वन डे और फिर भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी भी सौंप दी।
और देखते ही देखते धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel
