देश
बिहार में मंत्री के पुत्र की दबंगई, क्रिकेट खेल रहे बच्चों की पिटाई कर हवाई फायरिंग की…
पटनाः बिहार में नीतीश सरकार के एक मंत्री के बेटे की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। मामला है बिहार के बेतिया जिले का। बिहार में पर्यटन मंत्री नारायण शाह के पुत्र नीरज कुमार बबलू ने गांव हरदिया में बगीचे में क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों की पिटाई और हवाई फायरिंग कर दी।
जिसके बाद इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मंत्री के पुत्र की गाड़ी को घेर लिया, जिससे मंत्री पुत्र सहयोगियों के साथ पहुंचा था। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए मंत्री के बेटे और उसके सहयोगी हथियार लेकर भागते दिखे। मौके पर जुटे लोग मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। घटनास्थल पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस बल ने किसी तरह से समझा बुझाकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
वहीं पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद के बेटे और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हिंसक झड़प मामले में मंत्री पुत्र और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

