देश
जेब पर और बोझ: फरवरी खत्म होते-होते अमूल दूध ने भी ग्राहकों को दिया झटका, कल से बढ़ जाएंगे दाम…
फरवरी महीना खत्म होते-होते अमूल दूध ने भी ग्राहकों को झटका दे दिया। अमूल दूध खरीदने वालों के लिए 1 मार्च, मंगलवार से अब ज्यादा कीमत देनी होगी। यानी कल से आम लोगों को महंगाई का एक और बोझ बढ़ेगा। कंपनी ने अमूल दूध के दामों को बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि कंपनी ने करीब 8 महीने बाद अपने दूध की कीमतों में वृद्धि की है।
सोमवार को इसका एलान किया गया। नई दरें मंगलवार से लागू हो जाएंगी। कीमत में बढ़ोतरी के बाद अमूल के 500 मिली लीटर के गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये हो जाएगी। वहीं, अमूल ताजा 24 रुपये और अमूल शक्ति 27 रुपये में आधी लीटर मिलेगी। अमूल के अनुसार, उत्पादन खर्च में बढ़ोतरी की वजह से कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 2 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अहमदाबाद, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और मुंबई के बाजारों में फुल क्रीम दूध 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा,
जबकि टोंड दूध अहमदाबाद में 48 रुपये प्रति लीटर और दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और कोलकाता में 50 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि दूध की कीमतों में हुई वृद्धि से उत्पादकों को फायदा होगा क्योंकि अमूल हर रुपये में से 80 पैसे उनको देती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel

