देश
Corona Update: देश में कब थमेगा कोरोना का कहर, भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 83 हजार से ज्यादा केस, संक्रमितों की संख्या 40 लाख के करीब
भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 83 हजार 341 नए केस आए हैं। इसके अलावा 1096 लोगों की मौत हुई है।
इसी के साथ भारत में अब तक संक्रमितों की संख्या 39 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 68 हजार से ज्यादा है।
परेशान करने वाली बात यह है कि भारत में अब एक्टिव केसों की संख्या 8.31 लाख के करीब आ गई है। हालांकि, ठीक होकर अस्पताल लौटने वाले मरीज भी 30 लाख से ज्यादा हो गए हैं।
देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की तो जाए, महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 8 लाख 43 हजार के पार हो गई है।
वहीं, 24 घंटे में 391 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 25,586 हो गई है। देश के कुल मौतों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।
संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर आंध्र प्रदेश का है, जहां एक दिन में 10,199 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 4 लाख 65 हजार 730 हो गया है।
तीसरे नंबर पर 4 लाख 45 हजार से ज्यादा केसों के साथ तमिलनाडु काबिज हो गया है। जबकि चौथे नंबर पर कर्नाटक में 3 लाख 70 हजार केस हैं। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु में 7608 मौतों के मुकाबले कर्नाटक में अभी 6054 मरीजों की मौत हो चुकी है।
फिलहाल भारत के लिए एक सुकून देने वाली खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से करीब 78 फीसदी यानी करीब 30.37 लाख लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में ही 65 हजार से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 8.31 लाख के करीब हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

