देश
NEET PG 2024 परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा, जानिए कब आएगा रिजल्ट…
नीट पीजी 2024 परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने परीक्षा की डेट घोषित कर दी है। बताया जा रहा है कि NMC ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा – स्नातकोत्तर (NEET PG) 2024 की परीक्षा 23 जून को कराने का फैसला लिया है। पहले यह परीक्षा 3 मार्च को होनी थी, लेकिन आयोग को संभावित उम्मीदवारों से कई आवेदन मिलने के बाद इसे 7 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था। आइए जानते है पूरी डिटेल्स…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (PGMEB), स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय (DGHS) और राष्ट्रीय बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) के साथ मिलकर आयोजित बैठक में यह फैसला लिया। हालांकि, इंटर्नशिप की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संशोधित समय-सारणी के अनुसार, एनएमसी 15 जुलाई तक NEET PG 2024 का रिजल्ट घोषित कर देगी। वहीं, NEET PG काउंसलिंग 5 अगस्त से शुरू होगी और 10 अगस्त तक चलेगी।
जारी शेड्यूल के अनुसार काउंसलिंग की प्रक्रिया 15 अक्टूबर को समाप्त होगी और 16 सितंबर से एकेडमिक सेशन शुरू होगा। नीट पीजी परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में होगी आयोजित की जाएगी. एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय पर NMC की ओर से जारी किया जाएगा। वहीं नीट यूजी परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित केंद्रों पर 5 मई को किया जाएगा. परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित विभिन्न 13 भाषाओं में किया जाएगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 मार्च 2024 तक चली थी।
बता दें कि देश के एमडी, एमएस या स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए NEET PG प्रवेश परीक्षा पास करना जरूरी है। NEET PG 2024 की परीक्षा 800 अंकों की होगी। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। जिसके लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
नोट- अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel