देश
बड़ी खबर: चलन से बाहर होगा ₹2000 का नया नोट, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…

बड़ी खबर: चलन से बाहर होगा ₹2000 का नया नोट, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला। RBI ₹2000 के नोट को वापस लेने जा रही है। लेकिन ये वैध मुद्रा बना रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से ₹2000 के नोट जारी करना बंद कर दें।
साल 2016 में नोटबंदी के बाद ₹2000 का नोट लाया गया था।नोटबंदी में पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट बंद कर दिए थे और नए ₹500 के नोट चलाए गए थे।
आप 30 सितंबर तक ₹2000 के नोट को बैंक में जमा करवा सकते हैं। इससे आपके रुपये की वैल्यू ख़त्म नहीं होगी न ही आपको नुकसान होगा।
RBI ने साफ किया है कि यह नोटबंदी नहीं है। सरल शब्दों में कहें तो आप अभी भी इसे बाज़ार में चला सकते हैं, लेकिन 30 सितंबर, 2023 तक।
इस तारीख से पहले आपको ये नोट बैंक से बदलवाने होंगे। एक बार में आप ₹20,000 मूल्य तक के ₹2000 के नोट एक्सचेंज कर सकते हैं।
₹2000 के नोट बदलने के लिए अभी से बैंक न पहुंच जाएं, RBI के प्लान के अनुसार 23 मई, 2023 से किसी भी बैंक में आप नोट एक्सचेंज सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


