देश
80 करोड़ लोगों को पीएम मोदी ने दिया दिवाली का तोहफा, फ्री में मिलता रहेगा राशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों गरीब लोगों को शनिवार को दिवाली का तोहफा दे दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की फ्री राशन योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया। इस योजना के तहत देश के करोड़ों गरीब लोगों को सरकार की ओर से राशन मुहैया कराया जाता है। योजना के विस्तार का ऐलान ऐसे समय किया गया है, जब एक सप्ताह बाद दिवाली का त्योहार है।
छत्तीसगढ़ में पीएम ने किया ऐलान
प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने फ्री राशन स्कीम को पांच साल बढ़ाने का ऐलान किया। छत्तीसगढ़ में इसी महीने चुनाव होने वाले हैं। 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होने वाला है। ऐसे में पीएम मोदी के ऐलान को चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
दिसंबर में समाप्त हो रहा था समय-
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को पांच किलो गेहूं या चावल मिलता है । लाभार्थियों को यह अनाज फ्री में मिलता है। केंद्र सरकार ने इसे सबसे पहले 30 जून 2020 को शुरू किया था। उसके बाद इसे कई मौकों पर बढ़ाया जा चुका है। अभी यह योजना दिसंबर 2023 में यानी अगले महीने समाप्त होने वाली थी. अब 5 साल के विस्तार के बाद लोगों को दिसंबर 2028 तक इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने कही ये बात
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम गरीब कल्याण योजना के बारे में कहा, मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब 5 साल के लिए और बढ़ाएगी। आपका प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय लेने की ताकत देता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

