देश
इस बार भी दीपावली मनाने पीएम मोदी राजौरी जवानों के बीच पहुंचे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी दीपावली का पर्व देश की सुरक्षा में लगे जवानों के साथ मनाने पहुंचे। प्रधानमंत्री आज राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर पहुंचे। यहां उन्होंने सैनिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें मिठाई भी खिलाई। इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यहां देश के 130 करोड़ लोगों की दुआ लेकर आया हूं। यहां पर उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और अब साथी जवानों संग दिवाली का त्योहार मनाने जा रहे हैं।
पीएम सभी जवानों से बातचीत कर उनका हालचाल भी लिया । ऐसे में वहां मौजूद सैनिक भी उनकी उपस्थिति से खुश नजर आए । पीएम ने कहा कि ये उनका वो परिवार है जिसके साथ उन्होंने अपनी हर दिवाली मनाई है। उन्होंने बताया कि पहले गुजरात के सीएम के तौर पर और फिर पीएम के रूप में उन्होंने हर दिवाली अपनी इस परिवार के साथ ही मनाई है। मोदी ने कहा कि मैं यहां प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, आपके परिवार के तौर पर आया हूं। आपका जो भाव अपने परिवार में जाकर होता है, वही मुझे अनुभव हो रहा है। मैंने हर दिवाली सीमा पर तैनात आप लोगों के बीच मनाने का संकल्प लिया। आज मैं यहां से नई उमंग और नया विश्वास लेकर जाऊंगा।
आज शाम हिंदुस्तान का हर नागरिक दिवाली पर एक दीया आपके पराक्रम, शौर्य, त्याग और तपस्या के नाम लगाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने दिवाली पर देशवाशियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। आपको बता दें कि 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, वह हमेशा ही जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

