देश
PNB ने खाता धारकों से किया आग्रह, 19 मार्च तक कराएं KYC अपडेट…
RBI ने सभी बैंकों को अपने खाता धारकों के KYC अपडेट करने का निर्देश दिया था। जिसका पालन करते हुए पंजाब नेशनल बैंक ने अपने खाता धारकों को KYC अपडेट करने के लिए अनुरोध किया था। जिसके चलते ज्यादातर खाता धारकों ने 31 दिसम्बर 2023 तक KYC अपडेट करा लिया था। और जिनका KYC अपडेट करना बाकी रह गया था उनके लिए एक तिथि निर्धारित कर दी गई है। खाता धारकों को 19 मार्च 2024 तक अनिवार्य रूप से KYC अपडेट करना होगा।
KYC अपडेट कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए खाता धारकों को 19 मार्च तक पीएनबी वन, इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज, पंजीकृत ईमेल/पोस्ट, या बैंक के किसी भी शाखा में जाकर अपडेट किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज:
– पहचान प्रमाण पत्र
– पता प्रमाण
– नवीनतम फोटो
– पैन कार्ड
– आय प्रमाण पत्र
– मोबाइल नंबर
– कोई अन्य केवाईसी जानकारी
बता दें कि वर्तमान जानकारी ही अपने शाखा में जमा करें।
मिली जानकारी अनुसार तय किए गए समय सीमा तक KYC अपडेट न होने पर खाता संचालन पर रोक लग सकता है। अन्य जानकारी आप PNB कि वेबसाइट https://www.pnbindia.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel

