देश
सियासी घमासान: सोनिया से मुलाकात को दिल्ली पहुंचे गहलोत…
Rajasthan Political Crisis: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर अनिश्चितताओं के बीच कांग्रेस नेतृत्व से मिलने बुधवार देर रात नई दिल्ली पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने रात 10.40 बजे विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, गहलोत बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।
इस दौरान वह राजस्थान के 102 विधायकों की भावनाओं के बारे में जानकारी दे सकते हैं। कांग्रेस द्वारा राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौर को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी होने के एक दिन बाद गहलोत के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। इस बीच, केरल यात्रा छोड़कर दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल भी आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंच गए।
सियासी संकट के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, हम कांग्रेस अध्यक्ष के अधीन काम करते हैं। आने वाले समय में उनके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। अनुशासन हमारी पार्टी की परंपरा है। 50 साल से पार्टी अध्यक्ष के अधीन रहकर हम काम करते आ रहे हैं। हमेशा कांग्रेस पार्टी में अनुशासन रहा है। आज भी देश में अगर कोई नेशनल पार्टी है तो वह कांग्रेस ही है। सब ठीक है, यह घर की बातें हैं हम सुलझा लेंगे। आंतरिक राजनीति में यह चलता रहता है। गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलूंगा, उसके बाद बात करूंगा। मीडिया को देश के मुद्दों को समझना चाहिए। लेखकों और पत्रकारों को देशद्रोही बताकर जेल में डाला जा रहा है। हमें उनकी चिंता है, राहुल गांधी उनके लिए यात्रा पर हैं।
दिग्विजय सिंह भी दौड़ में
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दिग्विजय सिंह का नाम आने के बाद समीकरण फिर बदल गए। ये कहा जा रहा है कि गहलोत को फिलहाल मुख्यमंत्री बने रहने का अभयदान मिल गया है। दिग्विजय सिंह भी बुधवार देर रात दिल्ली रवाना हो गए थे। दिग्विजय ने मीडिया से कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का नामांकन कर सकता हूं, चुनाव लड़ सकता हूं। ये मेरा व्यक्तिगत फैसला है। इस बारे में मैंने गांधी परिवार में किसी से चर्चा नहीं की है।
एक-दो दिन में सुलझ जाएगा मामला : वेणुगोपाल
अशोक गहलोत के उत्तराधिकारी की नियुक्ति को लेकर राजस्थान में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोई नाटक नहीं है। एक-दो दिन में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

