देश
गज़ब: यंहा बजने बन्द हो गए तब ढोल, जब गंजे दूल्हे की स्टेज पर खुल गई पोल…
उन्नाव। बॉलीवुड फिल्म ‘बाला’ की रियल लाइफ स्टोरी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सामने आई है। जहां एक दूल्हे की पोल जयमाल के स्टेज पर खुल गई।
दूल्हे का गंजा सिर देखकर दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए. धोखा देने के आरोप लगने शुरू हो गए। दूसरी तरफ, लोगों की हंसी छूट गई और बरात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने नकली बाल (हेयर विग) लगा रखा था।
जयमाल होने के बाद स्टेज पर चक्कर आ गया, तो पगड़ी के साथ-साथ विग भी उतर गई।नजिससे दूल्हे का गंजा सिर जगजाहिर हो गया। दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव का है। नयहां के निवासी लखन कश्यप की पुत्री निशा का विवाह कानपुर नगर निवासी अशोक कुमार कश्यप के पुत्र पंकज के साथ तय हुआ।
बीती 20 मई को स्थानीय गेस्ट हाउस में विवाह का दिन आया। दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बारातियों संग पहुंचा। जयमाला की रस्म बेहोश होकर गिर गया। बेहोश होने के बाद दुल्हन के भाई नितिन व विपिन ने दूल्हे के चेहरे व सिर पर पानी के छींटे मारे और सिर सहलाने लगे तो सिर पर लगा हेयर विग (नकली बाल) निकल गए। दुल्हन के भाईयों के हाथ में दूल्हे का विग आ गया।
यह देख मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता से धोखा देने की बात कह कर दूल्हे को बंधक बना लिया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
5.66 लाख रुपए वसूलने के बाद किया दूल्हे पक्ष को बंधनमुक्त
मामला देर रात से अगली सुबह तक चलता रहा। सूचना पर परियर चौकी प्रभारी रामजीत यादव मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाया गया। दुल्हन पक्ष शादी में खर्च हुए 5.66 लाख रुपए दूल्हे पक्ष से वसूलने के बाद माने।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

