उत्तर प्रदेश
यूपीटीईटी परीक्षा का पेपर लीक होने पर प्रियंका, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने से पहले यूपीटीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आज पेपर लीक होने पर विपक्षी पार्टियों ने योगी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि पेपर लीक होने से गया। रविवार को होने वाले परीक्षा को रद कर दिया गया। कांग्रेस ने बीजेपी पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने एक लिस्ट भी जारी की है और दावा किया है कि ये सभी एग्जाम योगी सरकार में पेपर लीक के चलते रद हो गए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पेपर लीक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। आज यूपी टेट का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कारण परीक्षा का रद होने 20 लाख बेरोजगार अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने नारा देते हुए लिखा, ‘बेरोजगारों का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा। यूपीटीईटी की परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से रद्द होना 20 लाख बेरोजगार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षा व परिणाम रद होना आम बात है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…



















Subscribe Our channel

