उत्तराखंड
दिल्ली छावला गैंगरेप केस में पुनर्विचार याचिका मंजूर, बेटी को न्याय दिलाने के लिए CM धामी ने कही ये बात…
उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक कदम बढ़ाया गया है। साल 2012 में दिल्ली के छावला में हुए गैंगरेप के सभी दोषियों को 7 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बरी करने के बाद उठे विरोध के स्वर के बाद अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मंजूरी दे दी है। इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का बड़ा बयान सामने आया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड की बेटी से 2012 में दिल्ली के छावला में हुए गैंगरेप केस में निचली अदालत और हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को बदलते हुए सभी दोषियों को बरी कर दिया। पीड़िता का परिवार 10 साल से न्याय की आस में था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उनका न्याय से भरोसा उठ गया। जिसके बाद उन्होंने रिव्यू पिटीशन दायर करने की मांग की थी।
बता दें कि बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने भी गुरुवार को 2012 के छावला गैंगरेप पीड़िता के माता-पिता के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और उनसे मामले में समीक्षा याचिका दायर करने का अनुरोध किया था. बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद हैं, जहां से पीड़िता आई थी. उसके माता-पिता ने कहा था कि वे आरोपी के लिए मौत की सजा चाहते हैं
वहीं सीएम धामी ने इस मामले में बेटी को न्याय दिलाने के लिए रिव्यू पिटीशन की बात कही थी। जिसके बाद अब दिल्ली के उपराज्यपाल का धन्यवाद किया है। सीएम धामी ने कहा कि देश की बेटी को न्याय दिलाने की दिशा में लिए गए फैसले के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल का धन्यवाद है। हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel