देश
ब्रेकिंग: Republic TV के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार, जानें क्यों पूछता है भारत
पंकज रतूड़ी: मुंबई पुलिस ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को अलीबाग में उनके खिलाफ दर्ज एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया।
इसी साल मई में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इस केस की सीआईडी जांच के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने अर्नब के घर पर तलाशी भी ली।
अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन जिस मामले में गिरफ्तारी की गई है वो मामला अभी का नही है 2018 का है ओर एक नही दो आत्महत्याओं से जुड़ा हुआ है
मई, 2018 को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उसकी मां ने मुम्बई में अलीबाग स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि अनवे नायक ने अलीबाग स्थित अपने बंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नायक के शव के पास ही उनकी मां कुमुद का भी शव बरामद किया गया है।
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज की इसमें एक आरोपी रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी भी थे। रिपोर्ट के मुताबिक नायक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था
नायक की पत्नी ने उस वक्त रिपब्लिक टीवी पर बकाया राशि 5 करोड़ 40 लाख नहीं देने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि उनके पति की एक इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी है।
वह इस कंपनी में आर्किटेक्ट इंटेरियर और इंजीनियर कंसल्टी का बिजनेस करते थे. उन्होंने अर्णब गोस्वामी के लिए भी काम किया था। कांट्रैक्ट के अनुसार उन्हें जो पैसा मिलना था, नहीं दिया गया. आरोपियों द्वारा पैसा नहीं मिलने पर मां-बेटे डिप्रेशन में आ गए थे।
हालांकि रिपब्लिक चैनल ने आरोपों के बेबुनियाद बताया था
यह मामला 2020 में वापस इसलिए उठा क्योकि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य द्वारा कथित रूप से बकाया रकम न देने पर करने के मामले की CID द्वारा दोबारा जांच करने के आदेश दिए गए
दरअसल अन्वय नाइक की बेटी अदन्या नाइक ने नया दावा किया कि रायगढ़ जिले में अलीबाग पुलिस ने बकाया रकम न देने के मामले की जांच नहीं की थी. इसलिए अन्वय और उनकी मां को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा.
इसी मामले में अर्नब गोस्वामी को आज सुबह मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel