देश
Saria Rate: सरिया के रेट में भारी गिरावट, सीमेंट भी होगा सस्ता, घर बनवाने वालों के लिए मौका…
भवन निर्माण सामाग्रियों की कीमतों में गिरावट आने लगी है। विशेष रूप से रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके सरिया की कीमतों में गिरावट आने लगी है। सोमवार को रिटेल मार्केट में सरिया 69 हजार रुपये प्रति टन पहुंच गया। वहीं, फैक्ट्रियों में सरिया 66 हजार रुपये प्रति टन बिक रहा है।
इस क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरिया की कीमतों में और गिरावट के संकेत है। इस प्रकार 35 दिनों में सरिया की कीमतों में 10 हजार रुपये प्रति टन की गिरावट आ गई है। पिछले महीने 18 अप्रैल को चिल्हर में सरिया 79 हजार रुपये प्रति टन तक बिक रहा था।
गिरावट के ये है कारण
1. बाजार में सुस्ती छाई हुई है
2. आयरन ओर व कोयले की कीमतों में भी थोड़ी गिरावट आई है
सीमेंट भी होगा और सस्ता
सरिया के साथ ही सीमेंट की कीमतों में भी गिरावट शुरू हो गई है। सीमेंट इन दिनों 60 रुपये सस्ता होकर 280 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गया है। कारोबारियों के अनुसार बाजार में मांग बिल्कुल कमजोर है, इसके चलते सीमेंट की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

