देश
Sarkari Naukri: 5000 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका, 5 अक्टूबर है आवेदन की लास्ट डेट, पढ़ें डिटेल्स…
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) की तरफ से कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। बताया जा रहा है कि करीब पांच हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2022 है। इच्छुक अभ्यर्थी एफसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) की तरफ से असिस्टेंट ग्रेड 3, जूनियर इंजीनियर, टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारतीय खाद्य निगम विभिन्न पदों पर कुल 5,043 पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र केंडिडेट जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पांच अक्टूबर तक जमा करा सकते है।
जोन के अनुसार वैकेंसी डिटेल
1. नॉर्थ जोन में – 2388 पद
2. साउथ जोन में – 989 पद
3. ईस्ट जोन में – 768 पद
4. वेस्ट जोन में – 713 पद
5. नॉर्थ-ईस्ट जोन में – 185 पद
आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर के लिए अभ्यार्थी की आयु 21 साल से 28 साल तक, स्टेनो ग्रेड के लिए 21 साल से 25 साल तक और असिस्टेंट ग्रेड 3 – 21 साल से 27 साल तक होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हालिस की हो। इसके अलावा अभ्यर्थी को कार्य अनुभव भी होना चाहिए, जिसकी डिटेल पदों के अनुसार भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel