देश
विराट की कप्तानी में खत्म हुआ इस खिलाड़ी का करियर, रोहित की कप्तानी में होगी टीम इंडिया में वापसी!
भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को T20 के बाद अब भारत की वनडे टीम का कप्तान भी बना दिया गया है। दूसरे कप्तानों की तरह वह भी टीम में अपने कुछ चहेते खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगे। रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही उन खिलाड़ियों के लिए भी उम्मीद जगी है, जिनका करियर विराट की कप्तानी में लगभग खत्म हो गया था।
क्या रोहित कराएंगे इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी
रोहित शर्मा वनडे टीम के कप्तान बन चुके हैं और अब उनके दोस्त और उनके ओपनिंग पाटनर चुके शिखर धवन के लिए टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। रोहित के साथ पहले शिखर धवन ही ओपनिंग किया करते थे। लेकिन बाद में उनकी अनदेखी होने लगी। कोहली अपने चहेते केएल राहुल को ओपनिंग के मौके देने लगे। राहुल तो मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
विराट की कप्तानी में शिखर धवन का करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था। रोहित के कप्तान बनते ही एक बार फिर से शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद जाग उठी है। रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी काफी सफल रही है। इन दोनों के बीच का तालमेल भी बहुत जबरदस्त हुआ करता था।
हालांकि रोहित शर्मा की जोड़ी केएल राहुल के साथ भी खूब जमती है। दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। ऐसे में धवन की टीम इंडिया में वापसी होना बहुत मुश्किल लग रहा है। शिखर धवन को T20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। लेकिन चयनकर्ताओं का कहना है कि धवन उनकी टीम का अहम हिस्सा है। अब देखना होगा कि रोहित शर्मा कप्तान बनने के बाद क्या अपने पुराने साथी को फिर से टीम में वापस ला पाएंगे या नहीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel
