उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड की बेटी वंदना को पद्मश्री तो शहीद जनरल रावत को मिलेगा मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान…
देहरादून: उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर आई है। उत्तराखंड के सीडीएस रावत और हरिद्वार की हेटी हैट्रीक गर्ल वंदना कटारियां का चयन पदम पुरस्कारों के लिए हुआ है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी। जिसके तहत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, हॉकी की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को केंद्र सरकार पद्मश्री से सम्मानित करने जा रही है।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में देश ने अपने पहले सीडीएस बिपिन रावत को गवां दिया था। उनकी हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। सीडीएस रावत के निधन के बाद से ही लोग इसकी मांग कर रहे थे। अब उनके शौर्य को सलाम करने के लिए सरकार की ओर से उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान मिलेगा। वहीं, हॉकी की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को केंद्र सरकार पद्मश्री से सम्मानित करने जा रही है। इसके साथ ही आर्ट के क्षेत्र में माधुरी बर्थवाल और सोशल वर्क में बसंती देवी को केंद्र सरकार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करेगी।
बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है और कुल 128 लोगों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसमें वंदना का नाम भी शामिल है। रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनी हैं, लेकिन हॉकी में विश्वभर में पहचान बनाने वाली वंदना कटारिया अपने ड्यूटी के प्रति भी काफी सजग हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel