देश
Virat Kohli: T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली हुए टीम से बाहर, इन्हें मिला मौका…
Virat Kohli: क्रिकेट प्रेमियों के लिए जरूरी खबर है। BCCI ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम ने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे विराट कोहली को एक बार फिर आराम दिया है। कोहली के अलावा टी20 सीरीज से वनडे के नंबर-1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल वनडे में 19 रन देकर 6 विकेट झटके थे। साथ ही सर्जरी के बाद केएल राहुल की भी टीम में वापसी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ही करेंगे, जबकि विराट कोहली का नाम स्क्वॉड से गायब है। बोर्ड की ओर से रिलीज बयान में विराट कोहली के बारे में कोई अपडेट नहीं है, जबकि केएल राहुल और कुलदीप यादव के लिए कहा गया है कि अगर वे फिट हुए तो खेलेंगे। भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), आई किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, आर बिश्नोई, कुलदीप यादव, बी कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह का ऐलान किया है।
भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे इसी महीने 22 जुलाई से वनडे सीरीज में अभियान का आगाज करेगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 जुलाई को खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 27 को खेला जाना है। वहीं दोनों टीनों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज की आगाज 29 जुलाई से होगा। दूसरा मैच 1 अगस्त को होगा जबकि तीसरा 2 और चौथा मैच 6 अगस्त को खेला जाना है जबकि आखिरी मैच 7 अगस्त होगा।
गौरतलब है कि विराट कोहली इन दिनों अपनी खराब फॉर्म के कारण चर्चा में हैं।आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद विराट कोहली को आराम दिया गया था और एक बार फिर इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए आराम दिया गया है। कोहली के हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें टी20 टीम से बाहर करने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि आंकड़ों पर नजर डाले तो विराट कोहली पिछले दो सालों से अन्य स्टार भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel