उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम…
Weather Update: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अचानक मौसम ने करवट बदली है। दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में जहां बारिश हुई है, वहीं दिल्ली एनसीआर में ओले भी गिरे हैं। तो उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फ गिरने से ठंड लौट आई है। पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है। इसका पूर्वानुमान जारी किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार अभी बारिश से राहत मिलने वाली है। शनिवार तड़के देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी रही। केदारनाथ, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मराठवाड़ा में बारिश, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने 21 मार्च तक ओलावृष्टि और बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया है। 19 मार्च, दिन रविवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 20 मार्च, दिन सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं तापमान में गिरावट ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel