देश
रास्ता भटककर पाकिस्तान चली गई फ्लाइट के साथ क्या हुआ? इंडिगो ने दिया अपडेट
अमृतसर से अहमदाबाद जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के कारण रास्ता भटककर पाकिस्तान में लाहौर के निकट चली गई थी। यह करीब 8 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस जाने से पहले यह विमान गुजरांवाला तक पहुंच गया था। फ्लाइट रडार के मुताबिक 454 नॉट की गति से उड़ रहा भारतीय विमान ने शनिवार को लाहौर के उत्तर में लगभग 7:30 बजे प्रवेश किया और रात 8:01 बजे भारत लौट आया।
इस बीच इंडिगो ने बताया कि फ्लाइट रास्ता भटकने के बाद सुरक्षित अहमदाबाद में उतर गई थी। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि अमृतसर से अहमदाबाद आ रही फ्लाइट संख्या 6E-645 खराब मौसम के कारण पाकिस्तान के एयरस्पेस में घुस गई। यह रास्ता भटककर अटारी सीमा से पाकिस्तान में घुसी। इस दौरान पाकिस्तान की एजेंसियां टेलिफोन के जरिए लगातार अमृतसर एटीसी के संपर्क में रहीं।
विमान का क्रू भी लगातार पाकिस्तानी एजेंसियों के संपर्क में रहा और रास्ता भटकने के बाद विमान सुरक्षित अहमदाबाद में उतर गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट्स के डेटा के मुताबिक विमान 7.45 बजे अमृतसर से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही रास्ता भटक गया था। इसने गुजरांवाला तक उड़ान भरी और लाहौर के आसपास वाइड लूप बनाया। फिर यह पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब सिटी के करीब भारतीय एयरस्पेस में आ गया। रेकॉर्ड्स के मुताबिक इतना लंबा चक्कर लगाने के बावजूद फ्लाइट समय से पहले ही अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel

