उत्तराखंड
जनरल रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली लाते समय लोगों ने बरसाए फूल लगाए भारत माता की जय के नारे, देखें वीडियो…
दिल्ली: तमिलनाडु के सुलूर एयरपोर्ट से जनरल बिपिन रावत समेत सभी 12 पार्थिव शरीर को लेकर विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट की ओर रवाना हो चुका है। विमान शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली पहुंचेगा। यहां पहुंचने के बाद उन्हें पालम एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। सभी के पार्थिव शरीर को गुरुवार दोपहर कुन्नूर के वेलिंग्टन में सैन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी पार्थिव शरीर मद्रास रेजिमेंट सेंटर लाए गए। नीलगिरी के मद्रास रेजिमेंट सेंटर से सुलूर एयरबेस ले जाते वक्त बिपिन रावत और अन्य सभी के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने न सिर्फ फूल बरसाए, बल्कि इस दौरान भारत माता के नारे भी लगाए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम दिखाई दी। एंबुलेंस के जाते वक्त लोग अपने बहादुर योद्धा को विदाई दे रहे थे।
बता दें कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास पर ले जाया जाएगा। यहां उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। बुधवार दोपहर तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में सीडीएस, उनकी पत्नी और 11 अन्य कर्मियों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं दूसरी और दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर एक बयान जारी किया ।
मंत्रालय ने कहा कि हादसा इतना भीषण था कि शवों की पहचान मुश्किल हो गई है। हम सही पहचान के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं, ताकि किसी करीबी की भावना को चोट न पहुंचे। मृतकों के परिजनों को दिल्ली बुला लिया गया है। इसके अलावा वैज्ञानिक तरीके से भी जांच की जाएगी। वहीं हेलिकॉप्टर क्रैश में सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बचे हैं। उनका शरीर इस हादसे में बुरी तरह झुलस गया है। उन्हें पहले वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनको एयर एंबुलेंस से बेंगलुरु शिफ्ट कर दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel