उत्तराखंड
धामी सरकार 2.0 का 100 दिन का कार्यकाल पूरा, जानें सरकार के अहम फैसले…
देहरादूनः उत्तराखंड में धामी सरकार ने इतिहास रच दोबारा सत्ता में आई। आज धामी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे हो गए है। इन 100 दिन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आज ( गुरूवार) धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ग्राम्य विकास विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम में सीएम धामी मौजूद है। आज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 100 दिनों के अंदर ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को न केवल कैबिनेट में मंजूरी दी, बल्कि इस पर कमेठी का गठन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारियों का भत्ता बढ़ाया। वहीं, समाज कल्याण विभाग से जारी होने वाली पेंशन की राशि भी बढ़ाई गई। इसके साथ ही शिक्षामित्रों का मानदेय भी 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया गया।
बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने की घोषणा की थी। इन सबसे अलग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नजीर भी पेश की है कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अपने 100 दिन के कार्यकाल में धामी सरकार ने आय अधिक संपत्ति के मामले में फंसे आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को जेल भेजकर भ्रष्टाचारियों को बड़ा संदेश दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel