उत्तराखंड
सावधान: उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के 15 नए मामले सामने, 6 लोग गवां चुके जान…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे और बेबस होते हालातों के बीच ब्लैक फंगस की दस्तक ने सभी को चिंता में डाल दिया है। लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश से 15 नए मामले सामने आए हैं इसके साथ ही ब्लैक फंगस से दो मरीजों की मौत हुई है।
👉 यह भी पढ़े-
शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ब्लैक फंगस के 15 नए मरीज सामने आए हैं साथ ही मरीजों की संख्या 61 हो गयी है। वहीं शुक्रवार को मेरठ निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग और देहरादून निवासी 65 वर्षीय व सितारगंज के मरीज ने एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 6 पहुंच गई है।
आयुष्मान के दायरे में आएगा ब्लैक फंगस का इलाज प्रदेश में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार की चुनौतियां बढ़ गयी है। केंद्र के निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार ब्लैक फंगस को महामारी एक्ट के अंतर्गत सूचीबद्ध बीमारी घोषित करने जा रही है। सरकार अब कोरोना की तरह ब्लैक फंगस के इलाज को भी अटल आयुष्मान योजना में शामिल करेगी। इससे ब्लैक फंगस के मरीजों का निश्शुल्क इलाज हो सकेगा। फिलहाल अस्पतालों को योजना के दूसरे पैकेज के अंतर्गत इसका इलाज करने को कहा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
