उत्तराखंड
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 2500 नई जॉब, कोई भी ग्रेजुएट पा सकता है ये नौकरी

बैंक की सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा नई जॉब लेकर आया है। जी हां… हाल ही में BOB ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) की भर्ती निकाली है। इस भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। 4 जुलाई से बैंक जॉब के ऑनलाइन फॉर्म भरने भी शुरू हो गए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती के लिए आईबीपीएस द्वारा आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर आवेदन करना होगा।
BOB LBO Vacancy 2025 Form: पद की डिटेल्स
बैंक ऑफ बड़ौदा में यह भर्ती रेगुलर बेस पर की जा रही हैं। अगर आप बैंक में गवर्नमेंट जॉब लेने चाहते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया चांस हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में 2500 पदों पर भर्ती होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। इंटिग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) को भी मान्यता दी जाएगी । जिन अभ्यर्थियों के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग या मेडिकल से संबंधित प्रोफेशनल डिग्री है, वे भी आवेदन के योग्य हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


