उत्तराखंड
एवलांच में लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 28 लापता, अब तक चार के शव हुए बरामद…
उत्तरकाशी। एवलांच में 28 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। जबकि चार के शव बरामद किए गए हैं। 58 पर्वतारोहियों का एक दल मंगलवार सुबह एवलांच की चपेट में आ गया।
बताया जा रहा है कि कुल 58 पर्वतारोहियों का दल हिमालय में प्रशिक्षण के लिए निकला था। जिसमें एअर फोर्स ने कुल 26 पर्वतारोहियों को बचाने में सफलता पाई है। लापता लोगों में हिमाचल के एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी लापता बताए गए हैं। दो मृतकों की पहचान नहीं हुई है।
25 सितंबर को पर्वतारोही डांडा चोटी बेस कैंप से निकले थे। लेकिन कैंप एक में लौटते हुए सभी एवलांच की चपेट में आ गए। सूचना पाकर जिलाधिकारी ने तुरंत ही शासन से सहायता मांगी। जिसके बाद सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट से दो चीता हेलीकॉप्टर मौके को रवाना हुए। वहीं रेस्कयू टीम को भी देहरादून से एक हेलीकॉप्टर से मौके को भेजा गया। संयुक्त ऑपरेशन में 26 लेागों को बचा लिया गया।
यह नंबर किए हैं जारी
नेहरू पर्वतरोहण संस्थान, कंट्रोल रूम 7060717717, 9997254854
निम 8991122725, 8991117711
विशाल रंजन, रजिस्ट्रार, निम 9568919195, 9412420840
देवेंद्र सिंह पटवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी, उत्तरकाशी 9456147974

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
