उत्तराखंड
फर्जी SOG अधिकारी बन अवैध वसूली और लूटपाट के आरोप में 3 गिरफ्तार
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में फर्जी एसओजी अधिकारी बनकर अवैध वसूली और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसीने रुद्रपुर स्थित पुलिस ऑफिस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फर्जी एसओजी अधिकारी बनकर वसूली और कार लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में कमलेश कश्यप नाम के एक युवक की कार को तीन बदमाशों ने लूट लिया था। लूट के समय आरोपियों ने पीड़ित युवक कमलेश कश्यप से अपने आप को एसओजी का अधिकारी और कर्मचारी बताया था। कार लूटने के बाद आरोपियों ने पीड़ित युवक से गाड़ी छोड़ने के एवज में पैसों की डिमांड की गई थी। इस घटना से पीड़ित युवक डर गया। घटना के बाद पीड़ित युवक कमलेश कश्यप एसओजी ऑफिस पहुंचकर, संबंधित अधिकारियों से मुलाकात लूटपाट की पूरी घटना से अवगत कराया।
फर्जी एसओजी अधिकारी के द्वारा लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी के महकमें में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने इस घटना की सूचना पुलिस कप्तान को दी गई। एसएसपी के आदेश पर तत्काल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी गई। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इस मामले में पंतनगर थाना पुलिस के द्वारा बोलेरो कार लूटने और फर्जी एसओजी अधिकारी बनकर पैसे मांगने वाले, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की पहचान आफताब, जलीस अहमद उर्फ सलमान और मोहम्मद हनीफ उर्फ गुड्डू के रुप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel