उत्तराखंड
प्रदेश में बनेंगे 37 नए सेतु, एक हजार किमी सड़क का होगा पुनर्निर्माण…

राज्य सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष में सैकड़ों किलोमीटर नई सड़क और नए सेतु बनाने का खाका खींचा है। इसके साथ ही एक हजार किमी सड़क का पुनर्निर्माण होगा। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में अधिक पुल बनाने का फैसला किया गया है। बजट में संबंधित कामों का उल्लेख किया गया है। इसके लिए पूंजीगत मद में 1268.70 करोड़ का प्रावधान किया गया।
लोक निर्माण विभाग ने लगभग नए वित्तीय वर्ष में 220 किमी सड़कों का नवनिर्माण होगा। इसके अलावा एक हजार किमी का पुनर्निर्माण करने के साथ डेढ़ हजार किमी मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। सड़क हादसों को कम करने के लिए बजट में व्यवस्था की गई है।
राज्य में 1200 किमी सड़क पर सुरक्षा के काम होंगे। इसके अलावा प्रदेश में 37 सेतुओं के निर्माण का लक्ष्य रखा है, जबकि पिछले बजट में 27 पुलों के निर्माण की योजना थी। बजट में भविष्य की दृष्टिगत देहरादून में रिस्पना- बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोड का निर्माण, देहरादून रिंग रोड का जिक्र किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


