उत्तराखंड
त्यूनी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बालिका छात्रावास, महाविद्यालय को 77.30 लाख फंड जारी…
देहरादून: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के त्यूनी भ्रमण कार्यक्रम से जनपद के दुरस्त क्षेत्र त्यूनी को कई सौगात मिल गई है। जिलाधिकारी सविन बसंल ने मा0 मुख्यमंत्री के दुरस्थ क्षेत्रों में निवेश तथा अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिए जाने के संकल्प फलीभूत करने तथा जनमानस से किए कमिटमेंट को बरकार रखते हुए त्यूनी में चिकित्सालय, बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान तथा प0 शिवराम महाविद्यालय में व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सामने आई कमियों के निराकरण के लिए एक सप्ताह के भीतर ही 77.30 लाख की धनराशि जारी कर दी है।
डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूनी के निरीक्षण के एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासांउड मशीन, रूम हीटर, इलैक्ट्रिक कैटल, पिल्लो, थ्री सीटर चेयर, आउटसोर्स के माध्यक से एक वार्ड आया एवं स्वच्छक की तैनाती के लिए स्वीकृति के साथ ही 54.45 लाख फंड जारी किया है, चिकित्सालय में सुविधा बढने से जनमानस को सुगम सुविधाएं मिलेगी।
डीएम ने कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास के लिए स्टडी टेबल, फर्नीचर, उपकरण, रोटीमेकर मशीन, इन्टरनेट, डिजिटल बोर्ड हेतु 17.95 लाख की धनराशि जारी की है। वही प0 शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूनी को लाइब्रेरी, रीडिंगरूम, कम्प्यूटर, इन्टरनेट, फर्नीचर, आदि सुविधाओं के लिए 4.90 लाख फंड जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि अगले भ्रमण से पूर्व सभी व्यवस्थाएं धरातल पर दिख जाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेडियोलॉजिस्ट अब दो दिन बैठगें पहले माह में एक ही दिन बैठते थे, जनमानस की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए डीएम ने चिकित्सालय में नई एक्स-रे मशीन, नई अल्ट्रासाउण्ड मंशीन की स्वीकृति के साथ ही रेडियोलॉजिस्ट की भी मसूरी चिकित्सालय से माह में 02 दिन ड्यूटी लगाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel