उत्तराखंड
Big News: टिहरी में अभी-अभी यात्रियों से भरी बस और कार की जबरदस्त टक्कर, कई गंभीर घायल…
टिहरी: उत्तराखंड में तेज रफ्तार कहर थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी जिले से आ रही है। यहां कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र में बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में जहां वाहन के परखच्चे उड़ गए है। वहीं कार सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश सेयात्रियों से भरी बस श्रीनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान जुयालगढ़ के पास बस की सामने से आ रही होंडा सिटी कार से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया है जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान कार सवार दलबीर सिंह और महिला यात्री प्रेमा देवी पत्नी सूरज सिंह के रूप में हुई है। दोनों ही घायलों की हालात गंभीर बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel