उत्तराखंड
देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दूसरे समुदाय के युवक पर मुकदमा दर्ज
देहरादून : राजधानी देहरादून में जबरन घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दूसरे समुदाय के युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित के पिता ने अपनी बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 17 साल की है। पेट में दर्द होने पर पीड़िता ने बताया कि उवैश कुरैशी नाम का मुस्लिम युवक जोकि बस्ती गांधी ग्राम में रहता है रोज आते-जाते उसे परेशान करता है। एक दिन उसने घर में घुसकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो उसे और उसके भाई को जान से मार देगा।
कुछ दिन पहले नाबालिग ने आरोपित को पेट में दर्द होने की बात कही तो आरोपित घर आया और प्रेगनेंसी किट देकर गया। तब नाबालिग को पता चला कि वह गर्भवती है। आरोपित ने नाबालिग पर गर्भपात का दबाव बनाया और दवा देकर गर्भपात करवा दिया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel