उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, इस विधायक ने थामा बीजेपी का दामन…
देहरादूनः उत्तराखंड में जहां एक और बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट के इंतजार के बीच बीजेपी ने आज (गुरुवार) कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस नेता दुर्गेश लाल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। सांसद नरेश बंसल की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय में दुर्गेश ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है वह पुरोला सीट से दुर्गेश लाल भाजपा के उम्मीदवार बन सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे दुर्गेश लाल को अपने पाले में किया था। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दुर्गेश ने साथियों संग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। बता दें कि दुर्गेश लाल वर्ष 2017 के विस चुनाव में पुरोला विधानसभा से भाजपा से बागी होकर रवाईं जन एकता मंच के सहयोग से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं, तब उन्होंने 14 हजार मत पाकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी।
सांसद नरेश बंसल ने बताया कि पुरोला विधानसभा में 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े दुर्गेश लाल ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel