उत्तराखंड
टीबी मुक्त भारत की ओर कदमः डीएम बने निक्षय मित्र, टीबी मरीज को गोद लेकर संभाला पोषण का जिम्मा
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने निक्षय मित्र बनकर टीबी से ग्रसित देहरादून टर्नर रोड निवासी महिला को गोद लिया और उसके इलाज और पोषण की पूरी जिम्मेदारी ली। इसके तहत जिलाधिकारी ने शनिवार को महिला को पोषण किट प्रदान की। टीबी उन्मूलन के लिए उपचार से ठीक होने तक आगामी 06 माह तक महिला को मुफ्त इलाज और पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। टीबी का इलाज संभव है। यदि सही समय पर उपचार और दवाओं का सेवन किया जाए और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए तो क्षय रोगी स्वस्थ हो जाते है। जिलाधिकारी ने कहा कि निक्षय पोषण योजना के तहत सरकार की ओर से टीबी मरीजों को पोषण हेतु 01 हजार प्रतिमाह की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
