उत्तराखंड
Aadhar Card Update: अब आधार कार्ड बनाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, घर बैठे ऐसे बनवाएं बच्चों का आधार…
अगर आपको आधार कार्ड बनवाना है तो आपके लिए काम की खबर है। अब आधार बनाने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। बताया जा रहा है कि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड अब घर पर ही आसानी से बन जाएंगे। जिसके लिए डाक विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। विभाग की टीम आपकी सूचना पर घर पहुंचेगी और निश्शुल्क आधार संबंधी प्रक्रिया पूरी करेगी। ये सुविधा शुरू हो गई है। आइए जानते है कैसे..
मिली जानकारी के अनुसार डाक विभाग की ओर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के घर बैठे आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। आधार कार्ड बनाने के लिए स्वजन को अपने मोबाइल पर डाक विभाग का पोस्ट इन्फो एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन पूछी गई जानकारी जैसे नाम, पता आदि देनी होगी। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभाग की टीम बच्चे का आधार कार्ड बनाने घर पहुंचेगी। ये प्रक्रिया निः शुल्क होगी। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक कराता है, तो उन्हें 50 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा विभाग की ओर से सभी डाक केंद्रों में आधार कार्ड बनाने के सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
गौरतलब है कि आधार कार्ड भारतीयों का वो कागज है जो हर काम में जरूरी है। बच्चों से लेकर बड़े तक के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी होता है। अब इसी आधार कार्ड को बनाने के लिए बड़ी पहल की गई है। बताया जा रहा है कि घर पर आधार कार्ड बनाने को लेकर तकरीबन 80 पोस्ट मास्टरों को प्रशिक्षित किया गया है। हर दिन बनने वाले आधार कार्ड की मॉनिटरिंग विभाग के अधिकारी करेंगे। बच्चों के आधार कार्ड का विभाग कोई शुल्क नहीं लेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel